रोहित शर्मा ने तोड़े ये 2 बड़े विश्व रिकॉर्ड्स, बने T20 के बादशाह!

टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया। ऑकलैंड में खेले गए दूसरे टी-20 में  कप्तान रोहित ने 29 गेंदों में 3 चौके और चार छक्कों की मदद से शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने टी-20 क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किये!

आइए जानते हैं  ये 2 बड़े रिकॉर्डः


रोहित ने दूसरे टी-20 में पचासा जड़ने के साथ ही वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने 92 मैचों की 84 पारियों में 2288 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 138.41 का रहा है। टी-20 में उनके नाम चार शतक और 16 अर्धशतक है। इस मामले में दूसरे और तीसरे नंबर पर क्रमाशः मार्टिन गप्टिल (2272) और शोएब मलिक (2263) रन है।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 रन से ज्यादा स्कोर करने वाले रोहित शर्मा पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 20 बार 50 या उससे अधिक स्कोर टी-20 में किए हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली (19) और तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (16) हैं।

अपनी 50 रन की पारी में रोहित शर्मा ने छक्कों का शतक भी पूरा किया। दूसरा छक्का लगाते ही टी-20 में अपने 100 छक्कों के शतक पूरे किए। रोहित यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं। रोहित से पहले मार्टिन गप्टिल और क्रिस गेल यह कमाल कर चुके हैं। दोनों के नाम 103-103 छक्के हैं।
Share:

No comments:

Post a Comment

Featured post

Breaking News:हो सकता भारत और दक्षिण अफ्रीका के बिच T20 सीरीज

Breaking News: हो सकता भारत और दक्षिण अफ्रीका के बिच T20 सीरीज ! भारत और दक्षिण अफ्रीका अगस्त के अंत में तीन टी 20 अंतर्राष्ट्रीय ...

Popular Posts

Latest Gadgets

Digital Accessories Safety Tools

Internet World

Digital Games
Digital Updates

WEB

Press Announcements

Digital Media
Print Media
Official Media